मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन के कृषि विभाग कार्यालय पर विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत सीधा संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित
जिला कलेक्टर के निर्देश से मारवाड़ जंक्शन कृषि कार्यालय पर विकसित कृषि संकल्प अभियान किसानों के साथ सीधा संवाद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिला मुख्यालय से आए कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि अधिकारियों ने किसानों से सीधा संवाद कर किसानों की समस्याएं जानी ,एवं उन्नत कृषि के लिए किसानों को जागरूक किया ,कार्यक्रम में सैकड़ो किसान सम्मिलित हुए।