मारवाड़ जंक्शन: जंक्शन पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को राजसमंद से किया गिरफ्तार
मारवाड़ जंक्शन थाने के एनडीपीएस एक्ट मामले में 3 साल से फरार चल रहे आरोपी शंकर लाल पुत्र गोरा जी निवासी कांकरोली को राजसमंद से गिरफ्तार किया ,थाना अधिकारी भारत सिंह रावत ने बताया कि उक्त आरोपी को पुलिस को 3 साल से तलाश थी, पुलिस को चकमा देकर उक्त आरोपी अपना स्थान बदल रहा था, गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस आज न्यायालय में पेश करेगी।