मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन विधानसभा में जल जीवन में करोड़ों के घोटाले की जांच के लिए टीमें पहुंची, अनेक ग्राम पंचायतों पर जांच शुरू
मारवाड़ जंक्शन विधानसभा के क्षेत्र में जल जीवन मिशन योजना में करोड़ों का घोटाला उजागर होने पर आज जिला मुख्यालय से जांच टीम में मारवाड़ जंक्शन विधानसभा के अनेक ग्राम पंचायत पर पहुंची ,और मारवाड़ विधायक भी पहुंचे विधायक केसाराम चौधरी ने बताया कि शीघ्र ही जल जीवन में हुए करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश होगा जांच टीमों ने जनप्रतिनिधियों एवं सरपंचों के बयान भी लिए