उचकागांव: गोपालगंज कोर्ट में विधायक अनंत सिंह और अभिनेता गुंजन सिंह ने किया सरेंडर, मिली जमानत
गोपालगंज सिविल कोर्ट में सोमवार को उस वक्त भारी चहल-पहल और गहमागहमी देखने को मिली, जब मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह और प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता गुंजन सिंह ने आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों दिग्गजों के कोर्ट में पहुंचने की खबर फैलते ही न्यायालय परिसर में उन्हें देखने के लिए आम लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।