खालवा: खंडवा में कांग्रेस नेता SDM से मिले, सोयाबीन नुकसान का मुआवजा व बीमा राशि 15 दिन में दिलाने की मांग, आंदोलन की चेतावनी
खरीफ 2025 में सोयाबीन की फसल को हुए नुकसान के बावजूद अब तक मुआवजा और फसल बीमा राशि नहीं मिलने से खालवा तहसील के किसानों में नाराजगी है। किसानों की समस्या को लेकर बुधवार को खालवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।