"एक पेड़ बेटी के नाम" अभियान के तहत इटारसी परियोजना के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में हुआ पौधारोपण
लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
संचालनालय महिला एवं बाल विकास, मध्यप्रदेश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, नर्मदापुरम के निर्देशानुसार बुधवार को महिला एवं बाल विकास परियोजना इटारसी अंतर्गत सभी वार्डों एवं समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में "एक पेड़ बेटी के नाम" अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण के निर्माण एवं बेटियों के सम्मान का संदेश दिया गया।
वार्ड क्रमांक-1 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्री दिलीप गोस्वामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बालिकाओं के साथ पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा प्रत्येक नागरिक से पौधों के रोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान पर्यवेक्षक श्रीमती मीना गाठले, श्रीमती अर्चना बस्तवार, श्रीमती रेखा चौरे एवं श्रीमती राखी मौर्य ने विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर पौधारोपण गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों को पौधों की नियमित देखभाल, संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। महिला एवं बाल विकास परियोजना, इटारसी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा "एक पेड़ बेटी के नाम" अभियान को जन-जन का अभियान बनाने में सहयोग करें।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026