कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में जनगणना 2027 कार्य के लिए आज सोमवार दोपहर 3 बजे के करीब जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया, जिसके तहत प्रथम दिवस चार्ज ऑफिसरों को प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सुश्री बाफना ने बताया कि जनगणना का समस्त कार्य डिजिटल माध्यम से ही किया जाएगा ।