🚔 **एसएसपी इटावा ने शुक्रवार परेड की ली सलामी, पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण**
इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक **बृजेश कुमार श्रीवास्तव** ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इसके बाद पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ लगवाई तथा अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई।
इस दौरान एसएसपी ने यूपी-112 पीआरवी वाहनों में उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों, फर्स्ट एड किट और अन्य संसाधनों की जांच की। पुलिस मेस में भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई, एमटी शाखा, फायर सर्विस ऑफिस, जिम, बैडमिंटन हॉल, पुलिस क्लब, बैरक और आवासीय परिसर का भी निरीक्षण किया।
वहीं, आदेश कक्ष में अभिलेखों और रजिस्टरों की जांच कर पुलिसकर्मियों का अर्दली रूम किया तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
📍 इटावा, उत्तर प्रदेश
#EtawahPolice #SSPEtawah #PoliceInspection #DPSChannel #Etawah
Jaswantnagar, Etawah | Nov 13, 2026