घाटोल: घाटोल में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की कार्रवाई, 480 बोतल एनर्जी ड्रिंक जब्त कर जांच के लिए भेजे सैंपल
राज्य सरकार के शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी शुभमंगला एवं जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम ने घाटोल मे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी जो 480बोतल एनर्जी ड्रिंक जब्त कि गई।