झांसी: झांसी में बड़े भाई की हत्या कर घर में दफनाया, सड़क खराब होने से शव फेंकने का प्लान फेल, सबूत मिटाने के लिए जलाए कपड़े
झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां छोटे भाई मशारिक ने अपने एमबीए पास बड़े भाई तारिक बेग की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मशारिक शव को कार से जंगल में ठिकाने लगाना चाहता था, लेकिन घर के बाहर सड़क खराब होने के कारण वह कार नहीं निकाल सका। प्लान फेल होने पर आरोपी ने घर के अंदर ही 5 घंटे गड्ढा खोदा।