निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा के लक्ष्मीपुरा में गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, 20 बीघा फसल हुई राख
निम्बाहेड़ा क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव में रविवार को गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। किसान ईश्वर सिंह जाट के खेत में लगी आग से 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। ये घटनाक्रम सोमवार को सांय करीब 6 बजे का है।आग की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।