अमरिया: अमरिया क्षेत्र में मौसम में बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ी
अमरिया क्षेत्र में मंगलवार शाम 5 बजे अचानक मौसम बदलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। तेज हवा चलने से खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल गिरने लगी है, जिससे नुकसान का डर सता रहा है। कई जगह किसान जल्दबाजी में कंबाइन और ट्रैक्टर-ट्रॉली से फसल काटते नजर आए। किसानों के चेहरों पर साफ तौर पर चिंता देखी जा सकती है।