सहजनवा: गीडा इलाके में कलयुगी पिता ने अपने दो मासूम बच्चों का किया कातिल, दही में जहर मिलाकर खिलाया
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के बरवार गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक पिता ने अपने ही दो मासूम बच्चों को दही में जहर मिलाकर खिला दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। गुरुवार शाम तबीयत बिगड़ने पर 8 वर्षीय परी और 5 वर्षीय अक्षत को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।