कुलपहाड़: भीषण गर्मी से ट्रांसफार्मर से निकल रही आग, बिजली विभाग ने ठंडा करने का अभियान शुरू किया, कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र का मामला
कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी का असर अब विद्युत व्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। तेज तपिश के चलते विभिन्न विद्युत पावर स्टेशनों पर लगे ट्रांसफार्मर ओवरहीट होकर जवाब देने लगे हैं। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मरों से चिंगारियां और आग निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं।बिजली विभाग के कर्मचारी लगातार मशक्कत कर रहे हैं।