लालगंज: मेढ़रा गांव की 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस ने शव को पीएम हाउस भेजा
लालगंज थाना क्षेत्र के मेढ़रा गांव में गुरुवार को 24 वर्षीया विवाहिता खुशबू पांडे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार दोपहर बाद करीब 1:30बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुशबू के ससुर रमेश पांडे ने लालगंज थाने में बहू की मौत की सूचना दी। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को घटना के बारे में सूचना दी।