भभुआ: बडहरा नहर पुल के पास उत्पाद विभाग की पुलिस ने 330.480 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया, बोलेरो जब्त
Bhabua, Kaimur | Jun 28, 2025 बडहरा नहर पुल के पास उत्पाद विभाग की पुलिस ने 330.480 लीटर देशी व विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर बोलेरो को जब्त किया। शनिवार को 10 बजे उत्पाद अधीक्षक संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों धंधेबाज वैशाली जिला के महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीपुर मकुंद गांव के रामाशंकर राय तथा गाजीपुर जिला के सुहावल थाना क्षेत्र सुहावल गांव के सत्येंद्र सिंह यादव है।