भभुआ: भभुआ बाजार में नाम पता बताने में असमर्थ एक महिला को लोगों ने पहुंचाया थाना, कराई जा रही पहचान
Bhabua, Kaimur | Jun 28, 2025 भभुआ बाजार में नाम पता बताने में असमर्थ एक महिला को बाजार के लोगों द्वारा भभुआ थाना पहुंचाया गया है। जिसकी पहचान नहीं हो पा रही है। रविवार की सुबह भभुआ थाना पहुंचे भभुआ वार्ड 9 निवासी विनोद केसरी ने बताया महिला की भाषा समझ में नहीं आ रही है। जिससे भभुआ थाने में पहुंचाया गया है। फिलहाल महिला की भाषा से बंगाल की होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।