भभुआ: कैमूर स्तंभ के समीप गोलीबारी मामले में पुलिस ने 1 आरोपी को किया गिरफ्तार, 3 जिंदा कारतूस और एक बाइक हुई जब्त
Bhabua, Kaimur | Jun 27, 2025 बीते दिनों शहर के कैमूर स्तंभ के समीप गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें अभिषेक गोंड जख्मी हो गया था। मामले में पोस्ट ऑफिस गली में भी गोलीबारी की घटना हुई थी। जिस मामले में पुलिस ने कांड में प्रयुक्त एक बाइक तीन जिंदा कारतूस बरामद करते हुए एक अभियुक्त रजनीश कुमार उर्फ अविनाश को गिरफ्तार कर लिया है। खबर की जानकारी एसपी द्वारा गुरुवार की शाम करीब 4 बजे दी गई।