भभुआ: पवरा गांव में घर गिरने से 5 वर्षीय बच्चे की हुई दर्दनाक मौत, शव का सदर में कराया जा रहा पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Jun 28, 2025 जानकारी के अनुसार चांद थाना क्षेत्र के पवरा गांव में ईंट की दीवाल फटने से घर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से एक 5 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है। मृत बच्चे के शव का सदर में रविवार की सुबह पोस्टमार्टम कराया जा रहा। मृत बच्चा पवरा गांव निवासी विकास बिंद बताया जाता है।