भभुआ: शहर में खाकी गोसाई मंदिर से निकाली गई रथ यात्रा, बलराम, श्री कृष्ण और सुभद्रा की मनोरम झांकी
Bhabua, Kaimur | Jun 27, 2025 मिली जानकारी के अनुसार रथ यात्रा पर्व को लेकर वर्षों से चली आ रही परंपरा को लेकर शहर में शुक्रवार की शाम खाकी गोसाई मंदिर से धूम-धाम के साथ रथ यात्रा निकाली गई।जो शहर के एकता चौक होते हुए शहर में भ्रमण किया। जिस दौरान बलराम, श्री कृष्णा और सुभद्रा की झांकी मनोरम रही। श्रद्धालुओं ने बताया वर्षों से चली आ रही परंपरा को लेकर रथ यात्रा शहर में निकाली गई है।