नानपारा: सुजौली थाने की पुलिस ने मारपीट के आरोपी को घर से दबिश देकर किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर सुजौली थाने की पुलिस ने सोमवार की शाम 6:00 बजे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मनोहर पुत्र ढोंढे निवासी त्रिलोकी गौढी को उपनिरीक्षक रवि शंकर अफजल खान ने गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को घर से दबिश देकर मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।