नानपारा: हाड़ा बसहरी गांव में आग की चपेट में आकर मां-बेटी झुलसी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
सोमवार शाम 5 बजे नानपारा के हाड़ा बसहरी गांव में चाय बना रही युवती के कपड़ों में आग लग जाने से पूरी तरह से झुलस कर जख्मी हो गई। चीख पुकार सुनकर बचाने आई मां भी चपेट में आकर झुलस गई। परिजन मां बेटी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचे। जहां से बेटी को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया।