भोरे: भोरे में जमीन रजिस्ट्री में बढ़ी कीमत, रकबा दिखाकर धोखाधड़ी; रजिस्ट्रार ने निबंध रद्द किया
थाना क्षेत्र के तिलक डूमर गांव में एक जमीन की रजिस्ट्री में बढ़ी हुई कीमत और रकबा दिखाकर अधिवक्ता से धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आने के बाद हड़कंप मच गया। कटेया थाना क्षेत्र के इजरा गांव के निवासी सिविल कोर्ट गोपालगंज के अधिवक्ता रविंद्र कुमार पांडे से जमीन की रजिस्ट्री करने के दौरान दस्तावेज में कुट रचना करके अधिक कीमत तथा रकबा दर्ज कर दिया गया।