बदायूं: भदसिया गांव में बंटवारे के चलते दीवार बनाने के विवाद में 7 लोगों ने 5 लोगों को लाठी-डंडा और ईंट मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Dec 6, 2024 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के भदसिया गांव में बंटवारे के चलते दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में परिवार के सात लोगों ने परिवार के ही शीला देवी, अनीता, रिंकू, पिंकी, बृजेश को लाठी-डंडा और ईट मारकर घायल कर दिया। घायलों का आरोप है कि मारने वाले लोग उनके घर से सामान और जेवर भी निकाल कर ले गए हैं। फिलहाल इस मामले में थाने में तहरीर दी गई है।