बदायूं: माझिया गांव के समीप सरकारी एंबुलेंस ने स्कूटी और बाइक सवार को टक्कर मारी, बाइक सवार की मौत, स्कूटी सवार घायल
Budaun, Budaun | Dec 5, 2024 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के माझिया गांव के समीप सरकारी एंबुलेंस ने बाइक और स्कूटी में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार 22 वर्षीय सत्य रतन पुत्र हरबंश निवासी माझिया गांव की मौत हो गई। जबकि स्कूटी सवार 22 वर्षीय सौरभ पुत्र छोटेलाल निवासी मझिया गांव गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।