बदायूं: बदायूं के कचहरी चौराहे के पास चार पहिया कार की टक्कर से बाइक सवार 2 लोग गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Dec 5, 2024 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के कचहरी चौराहे पर चार पहिया कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवार चितरंज दास और पंकज यादव निवासी पुलिस लाईन कृषि विभाग कालोनी का रहने वाले हैं। फिलहाल दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है