सागर नगर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के पावर हाउस में 7 फीट लंबा कोबरा सांप घुसा, हड़कंप मचा
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित 35 केवी पावर सब स्टेशन में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे सांप घुस गया। सांप केबलों के बीच छिपा बैठा था। कर्मचारी सब स्टेशन में बैठकर खाना खा रहे थे। तभी उन्होंने सांप को देखा।जैसे ही उन्होंने सांप देखा और पास गए तो घबरा गए। स्नेक कैचर अकील बाबा को सूचना दी अकील बाबा ने रेस्क्यू कर सांप को पकड़ा।