जमुई: काला रंगा गांव में सनकी पति ने पत्नी को पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 20, 2024 काला रंगा गांव में सोमवार की रात सनकी पति ने मामूली घरेलू विवाद को लेकर अपनी ही पत्नी सरिता देवी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। घटना की सूचना झाझा थाने की पुलिस को दी गई। मायके के लोगों द्वारा महिला को इलाज के लिए देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।