ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा न्यायालय में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, यातायात नियमों की दी जानकारी
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जीतेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में मंगलवार को व्यवहार न्यायालय ढीमरखेड़ा परिसर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न्यायाधीश पूर्वी तिवारी ने उपस्थित पक्षकारों एवं आमजनों को यातायात नियमों तथा कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी