लखीसराय: भोलाटोला और खावा चंद्रटोला से उत्पाद पुलिस ने महुआ शराब के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा गुरुवार के अपराह्न 5:43 बजे जारी प्रेस ब्रीफ के मुताबिक लखीसराय भोलाटोला मोहल्ला से 23 लीटर महुआ शराब के साथ इसी टोला के रहने वाले स्वर्गीय रामदास मंडल के पुत्र दीपू मंडल को तथा मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के खावा चंद्रटोला गांव से 8 लीटर महुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले रंजीत महतों के पुत्र सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया.