लखीसराय जिले में जगह-जगह लोक आस्था का महापर्व चैती छठ श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है.गुरुवार षष्ठी तिथि को व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया. अपराह्न 5 बजे सूरजगढ़ा नगर परिषद के पटेलपुर पुल घाट में श्रद्धालु आस्था के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दे रहे थे.