सिराथू: सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की पीएम के बाद मौत, शव बिदनपुर गांव पहुंचने पर परिवार में मचा कोहराम
कोखराज थाना क्षेत्र के बिदनपुर गाँव के रहने वाले दशरथ लाल पुत्र मसुरिया दीन का शव पीएम के बाद मंगलवार को घर पहुंचा है तो परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।दो दिन पहले एक निमंत्रण से वापस लौट रहे थे और काजू पेट्रोल पंप के पास एक डम्फर ने टक्कर मार दी थी।गम्भीर रूप में घायल हुए थे।जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया था।