खानपुर: सारोला कलां क्षेत्र के करनवास गाँव में खेत से अज्ञात बदमाशों ने बोरवेल की विद्युत केबल काटकर चुरा ली
सारोला कलां क्षेत्र के करनवास गाँव मैं खेत से बोरवेल की विद्युत केबल काटकर अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। करनवास गाँव के ग्रामीणों ने आज रविवार को शाम 4:00 के लगभग बताया कि करीब दो दर्जन खेतों में लगे बोरवेल की विद्युत केबल 80 से लेकर 100 फीट तक की अज्ञात बदमाशों द्वारा काटकर चुरा ली गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में रात्रि गश्त बढ़ाने की माँग की ।