पन्ना: शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम 1 फरवरी को कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व।
Panna, Panna | Jan 31, 2024 महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा बताया गया है कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रतिमाह रोजगार दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में एक फरवरी को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में दोपहर 2 बजे से जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।