पन्ना: कर्नाटक मे बंधक रहे मजदूरो ने जि.प. कार्यालय मे मुख्यकार्यपालन अधिकारी से की मुलाकात आवेदन सौंप कर कि रोजगार की मांग।
Panna, Panna | Jan 31, 2024 कर्नाटक मे बंधक रहे मजदूरो ने आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदन देकर रोजगार की मांग की है। ज्ञात हो कि विगत दिवस जिला प्रशासन के संज्ञान मे मामला आया था कि पन्ना जिला के लगभग आधा सैकडा मजदूर मजदूरी करने कर्नाटक तथा तेंलगाना गये हुए थे। जिन्हे ठेकेदार द्वारा बंधक बनाकर रखा जा रहा है तथा उन्हे मजदूरी नही दी जा रही है।