पन्ना: टाइगर रिजर्व के कोर जोन मे गड़ाधन खोजने मेटल डिटेक्टर लेकर घुसे लोगो को घेराबंदी कर पकड़ा फील्ड डायरेक्टर ने दी जानकारी।
Panna, Panna | Jan 31, 2024 टाइगर रिजर्व में आधा दर्जन लोग गड़ा धन खोजने के लिए मेटल डिटेक्टर के साथ टाइगर रिजर्व के कोर जोन में घुस गए। एक चार पहिया कार और एक बाइक से मडला रेंज की बलैया बीट तक पहुंचे मैदानी अमले को वायरलेस स्टेशन सहित अन्य यंत्रों के माध्यम से सूचना मिली तो हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में अमले ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया।