पन्ना: जिले में संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों के लिए प्रेक्षक नियुक्त कलेक्टर हरजिंदर सिंह ने किये प्रेक्षक नियुक्त।
Panna, Panna | Jan 31, 2024 कलेक्टर हरजिंदर सिंह ने आज माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत जिले के संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों के लिए प्रेक्षकों की नियुक्ति की है। प्रेक्षक के रूप में नियुक्त विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सजगतापूर्वक दायित्वों के निर्वहन और मंडल के निर्देशानुसार बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।