लालगंज: मेंहनगर थाना की पुलिस टीम ने जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में वांछित महिला आरोपी को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में मेंहनगर थाना की पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी है । मेंहनगर थानाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में वांछित महिला आरोपी रीमा को गिरफ्तार किया । वहीं पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई ।