पटोरी: पहरपूर बिशनपुर से 5 लीटर शराब के साथ शराब कारोबारी गिरफ्तार, पटोरी उत्पाद थाना पुलिस ने भेजा न्यायालय
समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल अंतर्गत पहरपूर बिशनपुर इलाके से उत्पाद थाना पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से पांच लीटर देशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के तिलक राय के रूप में हुई है। उत्पाद थाना पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी।