समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1203,
दिनांक 08/9/2026,
==================
गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से कारी कोशी के बैक वाटर प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू सामुदायिक रसोई, बोट एंबुलेंस और मेडिकल टीमें सक्रिय पशु चारा एवं पशु चिकित्सा दल द्वारा राहत कार्य जारी:--
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निदेश के आलोक में रुपौली बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य संचालित किए जा रहें हैं।
गंगा नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि के कारण कारी कोशी नदी में आए बैक वाटर से प्रभावित पंचायतों में प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से सामुदायिक रसोई,चिकित्सा सुविधा एवं राहत सामग्री वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों के लिए गर्म एवं ताजा भोजन उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न पंचायतों में 7 सामुदायिक रसोई केंद्र सुचारु रूप से संचालित किया गया है।
पंचायत कोयली सिमरा पश्चिम:- मध्य विद्यालय, पुरानी नंदगोला में।
पंचायत कोयली सिमरा पूरब: प्राथमिक विद्यालय कौशिकपुर
मध्य विद्यालय कोशिकीपुर
एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिमरा में।
पंचायत भौवा प्रबल:-- मध्य विद्यालय, मझोडीह
उच्च मध्य विद्यालय जंगल टोला
मध्य विद्यालय अन्झरि
प्रभावित आबादी को आवश्यक सुविधाएं और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण हेतु 4 विशेष मेडिकल टीमों की तैनाती की गई है।
700 से अधिक व्यक्ति को अवश्यकता अनुसार दवाई वितरित की गयी। 100 से अधिक घरों में हेलोजन टैबलेट वितरित किया गया।
इसके अतिरिक्त,जलमग्न क्षेत्रों से आपातकालीन स्थिति में मरीजों को सुरक्षित निकालने के लिए 01 बोट एंबुलेंस का परिचालन किया जा रहा है।
प्रभावित 8 स्थानों पर अस्थायी शौचालयों का निर्माण कराया गया है।
पशुपालकों की सुविधा हेतु अब तक कुल 178 क्विंटल पशु चारा का वितरण सुनिश्चित किया गया है साथ ही साथ 982 जानवरों का इलाज कराया गया।
अब तक प्रभावित परिवारों को 220 प्लास्टिक शीट (तिरपाल) वितरित किए गए हैं। सुचारु आवागमन के लिए 19 नाव चलाए जा रहे हैं।
वरीय पदाधिकारियों द्वारा लागातार स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है।
अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन शाखा पूर्णिया, श्री सुजय कुमार सिंह,एडीएमओ श्री प्रणव कुमार तथा रुपौली के अंचलाधिकारी द्वारा कोयलि सिमड़ा पूरब में सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया गया एवं स्थानीय लोगों की समस्या को सुना गया।
जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर च
8 views | Purnia, Bihar | Sep 9, 2026