वारासिवनी: मदनपुर में स्वामित्व योजना के तहत 146 परिवारों को मिला ज़मीन का मालिकाना हक, शत-प्रतिशत रजिस्ट्री का बना उदाहरण
वारासिवनी तहसील के ग्राम मदनपुर में स्वामित्व योजना के तहत सभी 146 हितग्राहियों की रजिस्ट्री पूर्ण कर उन्हें भूमि का मालिकाना हक प्रदान किया गया। धनतेरस पर सांसद भारती पारधी, विधायक विवेक पटेल, पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल एवं कलेक्टर आदित्य सिंह ने हितग्राहियों का सम्मान किया। वहीं, पटवारी प्रियंका शुक्ला के कार्यों की सराहना की गई।