हुज़ूर: भोपाल रानी कमलापति स्टेशन पर पुलिसकर्मी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Apr 29, 2025 भोपाल रानी कमलापति स्टेशन पर पुलिसकर्मी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार,भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी से मारपीट और वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शराब पीने से रोके जाने पर पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौच और धर्मसूचक शब्दों का प्रयोग किया |