भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री व गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, परीक्षा फीस वापसी, पीड़ित परिवारों को 50 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की।