धनौरा: गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कर्ज से तंग आकर जहरीले पदार्थ का सेवन किया, उपचार के दौरान हुई मौत
आपको बता दे की गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कर्ज से तंग आकर जहरीले पदार्थ का बुधवार को सेवन कर लिया था। परिवार के लोगों ने उसे लगभग 6:00 बजे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर होता देख यहां से रेफर कर दिया था। शनिवार शाम लगभग 6:00 बजे उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई, उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।