पीरो: जमीन विवाद में पीट-पीटकर हत्या, पीरो में FIR दर्ज — नामजद समेत कई अज्ञात आरोपी घिरे
Piro, Bhojpur | Jul 10, 2026 पीरो थाना क्षेत्र के सनेही टोला गांव में जमीन विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया, जहां मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतक के पुत्र के बयान पर नामजद एवं अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतक स्वर्गीय रामेश्वर चौधरी को बीते दिनों जमीन विवाद में मारपीट कर जख्मी कर दिया था।