लालगंज: महुलार गांव में विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या के आरोप में 1 अभियुक्त को लालगंज से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
लालगंज के महुलार गांव में बीते रविवार की रात विवाहिता की मौत हो गई थी। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। एसपी ने त्वरित कार्रवाई करने हेतु थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए। निर्देश के अनुक्रम में उप निरीक्षक मय पुलिस टीम के साथ सोमवार को नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर दोपहर बाद 2.30 बजे जेल भेज दिया।