जमुई: जमुई की निकिता सिंह ने चार्टर्ड एकाउंटेंट में पाई सफलता, परिवार और अन्य लोगों ने दी शुभकामनाएं
Jamui, Jamui | Jul 8, 2025 माँगोबन्दर गाँव निवासी व देवघर जिला पंचायती राज पदाधिकारी रणवीर सिंह की पुत्री और भाकपा माले नेता बाबू साहब सिंह की बहन निकिता सिंह ने चार्टर्ड एकाउंटेंट में सफलता पाई है। जिससे परिवार सहित गाँव मे हर्ष का माहौल है। उक्त जानकारी मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे भाकपा माले नेता बाबू साहब सिंह ने दी है। निकिता सिंह ने चार्टर्ड एकाउंटेंट बनकर जिला का नाम रौशन की है।