बिहटा: मैनेजमेंट कॉलेज में फीस को लेकर छात्रों और प्रबंधन में कहासुनी, छात्रों ने किया हंगामा
Bihta, Patna | Apr 2, 2026 बिहटा क्षेत्र अंतर्गत एक मैनेजमेंट कॉलेज में फीस को लेकर हुए विवाद के दौरान स्टूडेंट्स और प्रबंधन के बीच कहासुनी हो गयी। उसके बाद स्टूडेंट्स ने हंगामा किया। इधर कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि नियमानुसार जो फीस है उसे जमा करना होगा। गुरुवार की दोपहर 3:11 के करीब का मामला बताया जा रहा है।