निज़ामाबाद: फरिहा चौकी के उपनिरीक्षक परमात्मा यादव पर रिश्वत मांगने का मुकदमा दर्ज, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र स्थित फरिहा पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक परमात्मा यादव के खिलाफ रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है और वही आरोप है कि उपनिरीक्षक ने एक पीड़ित से ₹10 हजार की रिश्वत की मांग की थी मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने तत्काल जांच के निर्देश दिए