केसली: डूमर ग्राम के तालाब में गणेश विसर्जन करने गए दो युवकों की डूबने से हुई मौत, एसडीआरएफ की टीम ने निकाले शव
Kesli, Sagar | Sep 18, 2024 सागर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डूमर में गणेश विजर्सन करने गए दो युवक तालाब में डूब गए। घटना देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवकों की सर्चिग शुरू की। लेकिन वह नहीं मिले। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम को सागर से बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने सर्चिग कर युवकों के शव बाहर निकाल लिए हैं।